दी लाटा
  • होम पेज
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • विचार
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • रक्षा
  • संस्कृति
  • मीडिया
  • वीडियो
  • खेल
  • विविध
  • नवीनतम समाचार
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
दी लाटा
Support Us
  • होम पेज
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • विचार
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • अधिक
    • रक्षा
    • संस्कृति
    • मीडिया
    • वीडियो
    • खेल
    • विविध
    • नवीनतम समाचार
दी लाटा
उत्तराखंड

उत्तराखंड: बिना परमिशन मस्जिद में रातोंरात चढ़ा दी 5वीं मंजिल, VHP ने कहा- देवभूमि का माहौल बिगाड़ना है मकसद

डीएम के काम रुकवाने से पहले 90% काम मस्जिद प्रबंधकों द्वारा पूरा कर लिया गया है।
दी लाटा न्यूजBy दी लाटा न्यूज27/03/2022
Facebook WhatsApp Twitter Telegram Email Pinterest LinkedIn
बागेश्वर में मस्जिद
बागेश्वर में मस्जिद में कर दिया गया अवैध निर्माण

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में एक मस्जिद में रातोंरात पाँचवीं मंजिल बना दी गई। जबकि पहाड़ों में 5वीं मंजिल बनाने की अनुमति नहीं है। यह मंजिल बिना बागेश्वर जिला विकास प्राधिकरण से कोई अनुमति लिए एवं नक्शा पास किए ही बनाई गई और इसे अवैध निर्माण की श्रेणी में भी नहीं रखा जा रहा। प्रशासन को जब तक इस बात की भनक लगी, तब तक इस मस्जिद निर्माण का लगभग 90% निर्माण कार्य पूरा हो चुका था।

उत्तराखंड के बागेश्वर में रातोंरात मस्जिद में 5वी मंजिल बना ली. जबकि पहाड़ों में 5वी मंजिल बनाने की अनुमति नहीं है। बिना बागेश्वर जिला विकास प्राधिकरण से कोई अनुमति लिए, नक्शा पास किये यह मंजिल बनाई गई और इसे अवैध निर्माण की श्रेणी में नहीं रखा जा रहा। @thelaatanews pic.twitter.com/kIvBojiLlU

— Ashish Nautiyal (@ashu_nauty) March 27, 2022

बताया जा रहा है कि मुल्सिम समुदाय द्वारा यह मस्जिद विधानसभा चुनाव और होली की प्रशासनिक व्यस्तताओं का फायदा उठाते हुए बना दी गई। इस दौरान प्रशासन को भनक तक नहीं लग पाई। ना ही इस निर्माण के लिए बागेश्वर जिला विकास प्राधिकरण से कोई अनुमति ली गई।

देवभूमि में भूसांख्यिकी परिवर्तन बन गया है बड़ा विषय

उल्लेखनीय है कि पहाड़ी प्रदेश में भूसांख्यिकी बदलाव एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है और इसी वजह से स्थानीय लोग प्रदेश में पड़ोसी राज्य हिमाचल की ही तर्ज पर एक ‘भू कानून’ की भी माँग कर रहे हैं।

वहीं, इन मजहबी चुनौतियों से निपटने के उद्देश्य से दोबारा मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करना अपनी प्राथमिकता बताया है।

बागेश्वर शहर में रातोंरात तैयार किए गए इस अवैध निर्माण को ले कर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने जिलाधिकारी बागेश्वर को ज्ञापन सौंप कर इस बात की नाराजगी जताई है कि शहर की मस्जिद में रातों रात 5वीं मंजिल का निर्माण कर लिया गया, जबकि पहाड़ों में 5वीं मंजिल बनाए जाने की अनुमति नहीं है।

हिन्दू संगठनों ने इस बात पर भी नाराजगी जताई है कि बिना नक्शा पास कराए यह मंजिल बनाई गई और इसे अवैध निर्माण की श्रेणी में नहीं रखा जा रहा।

जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने वहाँ हो रहे अवैध निर्माण का जायजा लिया है। फिलहाल काम रुकवा दिया गया है। हालाँकि, डीएम के काम रुकवाने से पहले 90% काम मस्जिद प्रबंधकों द्वारा पूरा कर लिया गया है।

हिन्दू संगठनों ने मुस्लिम समुदाय पर लगाया सौहार्द बिगाड़ने का आरोप

हिन्दू संगठनों के विरोध के चलते अब जिला प्रशासन द्वारा मस्जिद इंतजामिया कमेटी को नोटिस दिए जाने की बात कही जा रही है। उधर बजरंग दल नेता सुरेश धपोला ने कहा है कि मुस्लिम समुदाय जानबूझ कर यह अवैध निर्माण करके माहौल खराब कर रहा है।

विहिप नेता भूपाल सिंह कुंवर, कुंदन सिंह, हितेंद्र सिंह, नवीन बजेठा, राजेन्द्र सिंह ने जिला प्रशासन से यह मांग की है कि इस अवैध निर्माण को गिराया जाए।

अपनी टिप्पणी जोड़ें

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
दी लाटा न्यूज

दी लाटा का एकमात्र उद्देश्य समाचार, विश्लेषण एवं संस्मरणों के माध्यम से भारत की बात कहना है।

Advertisement
ताज़ा समाचार

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दी गई Sidhu Moose Wala को श्रद्धांजलि

03/07/2022

अग्निपथ योजना: टूर ऑफ ड्यूटी का सही अर्थों में विरोध क्यों?

19/06/2022

हरीश रावत के उत्तराखंडियत में छुपे इस्लामियत की पोल खोल

27/05/2022

देहरादून में कबाड़ी मोहम्मद रियासत बेच रहा था गौमांस हिंदू संगठनों में आक्रोश

21/04/2022
Load More
Advertisement
Facebook Twitter Instagram YouTube
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • डीएमसीए
© 2022 दी लाटा न्यूज - सर्वाधिकार सुरक्षित।

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.