दी लाटा
  • होम पेज
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • विचार
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • रक्षा
  • संस्कृति
  • मीडिया
  • वीडियो
  • खेल
  • विविध
  • नवीनतम समाचार
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
दी लाटा
Support Us
  • होम पेज
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • विचार
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • अधिक
    • रक्षा
    • संस्कृति
    • मीडिया
    • वीडियो
    • खेल
    • विविध
    • नवीनतम समाचार
दी लाटा
उत्तराखंड राजनीति

कैबिनेट की पहली बैठक में ही समान नागरिक संहिता को ले कर धामी सरकार का अहम फैसला

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को हुई अपनी पहली बैठक में राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्णय किया।
दी लाटा न्यूजBy दी लाटा न्यूज24/03/2022
Facebook WhatsApp Twitter Telegram Email Pinterest LinkedIn
समान नागरिक संहिता
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) के लिए मंत्रिमंडल ने समिति गठित करने को दी मंजूरी

उत्तराखंड सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता (UCC) को ले कर महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पहाड़ी राज्य में समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन के लिए विशेषज्ञों की समिति बनाई जाएगी। कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह जानकारी दी। 

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं को बताया कि 12 फरवरी को उन्होंने जनता के सामने अपनी सरकार बनने पर समान नागरिक संहिता लागू करने का संकल्प लिया था और आज मंत्रिमंडल ने इसके लिए सर्वसम्मति से विशेषज्ञों की एक समिति गठित करने का फैसला लिया है।

इस संबंध में उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 44 में राज्य सरकारों के लिए इस बात का प्रावधान है कि वे अपने प्रदेशों में इस प्रकार की व्यवस्था लागू कर सकती हैं और केंद्र को प्रस्ताव भेज सकती हैं। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा भी बीच-बीच में इसे लागू न किए जाने पर लगातार नाराजगी व्यक्त की जाती रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा,

“उत्तराखंड हमारे भारत का एक ऐसा जीवंत राज्य है जिसकी संस्कृति और विरासत सदियों से भारतीय सभ्यता के मूल में समाहित रही है। भारतीय जनमानस के लिए उत्तराखंड एक देवभूमि है, जो कि हमारे वेदों-पुराणों, ऋषियों-मनीषियों के ज्ञान और आध्यात्म का केंद्र रही है। भारत के कोने कोने से लोग बड़ी आस्था और भक्ति के साथ उत्तराखंड आते है। इसलिए उत्तराखंड की सांस्कृतिक – आध्यात्मिक विरासत की रक्षा अहम है। 130 करोड़ लोगों की आस्था का केंद्र माँ गंगा का उद्गम स्थल भी उत्तराखंड ही है। भारत का मुकुट हिमालय, और उसकी कोख में पनपती प्रकृति उत्तराखंड की धरोहर हैं। इसलिए उत्तराखंड में पर्यावरण की रक्षा भी अहम है।”

आज सरकार गठन के पश्चात प्रथम कैबिनेट बैठक में हमने चुनाव के समय किए गए वादे के अनुरूप राज्य में अतिशीघ्र "यूनिफॉर्म सिविल कोड" लागू करने के ध्येय के साथ उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने का निर्णय लिया है। pic.twitter.com/Zmgd2Cfkr4

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 24, 2022

उन्होंने इस बात पर भी विशेष जोर दिया कि उत्तराखंड देश के लिए सामरिक दृष्टि से भी एक अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। दो देशों की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से जुड़ा होने के कारण भारत के लिए इस राज्य का भौगोलिक और रणनीतिक महत्व काफी बढ़ जाता है। इसलिए राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी उत्तराखंड की भूमिका अहम है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक आध्यात्मिक विरासत की रक्षा, यहाँ के पर्यावरण की रक्षा और राष्ट्र रक्षा के लिये उत्तराखंड की सीमाओं की रक्षा, ये तीनों ही आज उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए अहम है।

इस दृष्टि से नई  सरकार ने अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद पहली कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया कि न्यायविदों, सेवानिवृत्त जजों, समाज के प्रबुद्ध जनो और अन्य स्टेकहोल्डर्स की एक कमेटी गठित करेगी जो कि उत्तराखंड राज्य के लिए ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ का ड्राफ्ट तैयार करेगी।

इस यूनिफॉर्म सिविल कोड का दायरा विवाह-तलाक, ज़मीन-जायदाद और उत्तराधिकार जैसे विषयों पर सभी नागरिकों के लिये समान क़ानून चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों, होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम होगा और संविधान की भावना को मूर्त रूप देगा। ये भारतीय संविधान के आर्टिकल 44 की दिशा में भी एक प्रभावी कदम होगा, जो देश के सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता की संकल्पना प्रस्तुत करता है।

सर्वोच्च न्यायालय ने भी समय-समय पर इसे लागू करने पर ज़ोर  दिया है। साथ ही, इस महत्वपूर्ण निर्णय में हमें गोवा राज्य से भी प्रेरणा मिलेगी, जिसने एक प्रकार का ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ लागू करके देश में एक उदाहरण पेश किया है। 

उत्तराखंड में जल्द से जल्द ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने से राज्य के सभी नागरिकों के लिए समान अधिकारों को बल मिलेगा। इससे राज्य में सामाजिक समरसता बढ़ेगी, जेंडर जस्टिस को बढ़ावा मिलेगा, महिला सशक्तिकरण को ताकत मिलेगी, और साथ ही देवभूमि की असाधारण सांस्कृतिक आध्यात्मिक पहचान को, यहाँ के पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी मदद मिलेगी। उत्तराखंड का ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ दूसरे राज्यों के लिए भी एक उदाहरण के रूप में सामने आएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उपरोक्त पृष्ठभूमि में उदेश्य को प्राप्त करने के लिए उत्तराखण्ड राज्य में रहने वाले सभी नागरिकों के व्यक्तिगत नागरिक मामलों को नियंत्रित करने वाले सभी प्रासंगिक कानूनों की जांच करने और मसौदा कानून या मौजूदा कानून में संशोधन के साथ उस पर रिपोर्ट करने के लिए विवाह, तलाक, सम्पत्ति के अधिकार, उत्तराधिकार से सम्बंधित लागू कानून और विरासत, गोद लेने और रख रखाव और संरक्षता इत्यादि के लिए एक विशेषज्ञों, बुद्धिजीवियों और हितधारकों की एक समिति मा० उच्चतम न्यायालय / मा० उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश / मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में, गठित करने का प्रस्ताव है। राजपत्र में अधिसूचना के माध्यम से उत्तराखण्ड सरकार उपरोक्तानुसार एक समिति का गठन करेगी जिसमें उसकी संरचना, संदर्भ की शर्तें आदि का भी उल्लेख रहेगा।

अपनी टिप्पणी जोड़ें

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
दी लाटा न्यूज

दी लाटा का एकमात्र उद्देश्य समाचार, विश्लेषण एवं संस्मरणों के माध्यम से भारत की बात कहना है।

Advertisement
ताज़ा समाचार

अग्निपथ योजना: टूर ऑफ ड्यूटी का सही अर्थों में विरोध क्यों?

19/06/2022

हरीश रावत के उत्तराखंडियत में छुपे इस्लामियत की पोल खोल

27/05/2022

देहरादून में कबाड़ी मोहम्मद रियासत बेच रहा था गौमांस हिंदू संगठनों में आक्रोश

21/04/2022

300 करोड़ की संपति वाले गौमांस-तस्कर अकबर और सलमान पुलिस मुठभेड़ में ढेर

21/04/2022
Load More
Advertisement
Facebook Twitter Instagram YouTube
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • डीएमसीए
© 2023 दी लाटा न्यूज - सर्वाधिकार सुरक्षित।

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.