दी लाटा
  • होम पेज
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • विचार
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • रक्षा
  • संस्कृति
  • मीडिया
  • वीडियो
  • खेल
  • विविध
  • नवीनतम समाचार
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
दी लाटा
Support Us
  • होम पेज
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • विचार
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • अधिक
    • रक्षा
    • संस्कृति
    • मीडिया
    • वीडियो
    • खेल
    • विविध
    • नवीनतम समाचार
दी लाटा
उत्तराखंड

5 से 11 अप्रैल तक हरिद्वार में होगी संघ के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक

श्री सागर सिंह बिष्टBy श्री सागर सिंह बिष्ट09/04/2022
Facebook WhatsApp Twitter Telegram Email Pinterest LinkedIn

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देशभर के चयनित प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार दिनांक 5 से 11 अप्रैल, 2022 तक उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित हो रही है। यह बैठक पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत व माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी की उपस्थिति में संपन्न होगी। बैठक में सभी सह सरकार्यवाह तथा संघ के शारीरिक, बौद्धिक, व्यवस्था, प्रचार, सेवा एवं सम्पर्क कार्य विभागों के प्रमुखों सहित कुल 75 कार्यकर्ता आमंत्रित किए गए हैं।

इस वर्ष संघ के 105 स्थानों पर हो रहे संघ शिक्षा वर्ग सहित देश भर में अन्य प्रशिक्षण वर्ग भी आयोजित होने वाले हैं। इन प्रतिवर्ष होने वाले वर्गों के पाठ्यक्रम तथा बौद्धिक एवं शारीरिक प्रशिक्षण की विधि पर बैठक में चर्चा होगी। संघ के कार्यकर्ता निर्माण में इन वर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे पाठ्यक्रम की समीक्षा तीन से पाँच वर्ष के अंतराल में समय-समय पर की जाती है।

इसके अतिरिक्त बैठक में पिछले वर्षों में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की चर्चाओं, योजनाओं एवं निर्णयों के क्रियान्वयन हेतु अनुवर्तन पर भी विचार-विमर्श होगा। साथ ही विभिन्न प्रांतों में चल रहे कार्यों तथा विशेष उपक्रमों पर भी बैठक में चर्चा होगी।

अपनी टिप्पणी जोड़ें

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
श्री सागर सिंह बिष्ट

प्रधान संपादक [email protected]

Advertisement
ताज़ा समाचार

अग्निपथ योजना: टूर ऑफ ड्यूटी का सही अर्थों में विरोध क्यों?

19/06/2022

हरीश रावत के उत्तराखंडियत में छुपे इस्लामियत की पोल खोल

27/05/2022

देहरादून में कबाड़ी मोहम्मद रियासत बेच रहा था गौमांस हिंदू संगठनों में आक्रोश

21/04/2022

300 करोड़ की संपति वाले गौमांस-तस्कर अकबर और सलमान पुलिस मुठभेड़ में ढेर

21/04/2022
Load More
Advertisement
Facebook Twitter Instagram YouTube
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • डीएमसीए
© 2023 दी लाटा न्यूज - सर्वाधिकार सुरक्षित।

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.