दी लाटा
  • होम पेज
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • विचार
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • रक्षा
  • संस्कृति
  • मीडिया
  • वीडियो
  • खेल
  • विविध
  • नवीनतम समाचार
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
दी लाटा
Support Us
  • होम पेज
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • विचार
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • अधिक
    • रक्षा
    • संस्कृति
    • मीडिया
    • वीडियो
    • खेल
    • विविध
    • नवीनतम समाचार
दी लाटा
राष्ट्रीय

किसान नेताओं के राज खोलने वाला था खालिस्तान समर्थक दीप सिद्धू, सड़क हादसे में मौत

चर्चा में आए थे और गत वर्ष लाल किला हिंसा मामले में उन्हें आरोपित बनाया गया था जिस कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा।
दी लाटा न्यूजBy दी लाटा न्यूज15/02/2022
Facebook WhatsApp Twitter Telegram Email Pinterest LinkedIn
दीप सिद्धू
खालिस्तान समर्थक Deep Sidhu की सड़क हादसे में मौत

किसान आन्दोलन से चर्चा में आए पंजाबी अभिनेता एवं खालिस्तान समर्थक दीप सिद्धू (Deep Sidhu) का मंगलवार (15 फरवरी, 2022) रात एक्सीडेंट हुआ, जिसमें उनकी मृत्यु हो गई। यह हादसा हादसा कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर हुआ। दिल्ली से लौटते वक्त उनकी कार एक ट्राली से जा भिड़ी। खरखौदा पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है।

Visuals of the car from the accident site. Punjabi actor Deep Sidhu died in a road accident after he rammed his car into a standing truck near Pipli toll at Kundli-Manesar-Palwal (KMP) Expressway, as per Haryana Police pic.twitter.com/WL2MzT1hYd

— ANI (@ANI) February 15, 2022

दीप सिद्धू किसान आंदोलन के दौरान चर्चा में आए थे और गत वर्ष लाल किला हिंसा मामले में उन्हें आरोपित बनाया गया था जिस कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा। हालाँकि, बाद में सिद्धू को जमानत मिल गई थी।

बता दें कि अपनी जमानत के दौरान ही दीप सिद्धू ने किसान नेताओं का पर्दाफाश करने और कई राज खोलने की भी बात कही थी जिस कारण इस सड़क हादसे के पीछे किसी साजिश की भी आशंका लगाईं जा रही है।

हादसे के समय दीप सिद्धू के साथ उनकी गर्लफ्रेंड रीना रॉय भी थी। फिलहाल वे अस्पताल में हैं और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

15 फरवरी की रात पिपली टोल पर संदीप सिद्धू उर्फ दीप सिद्धू पुत्र सुरजीत सिद्धू निवासी 102 कमला नेहरू कालोनी (बठिंडा) अपनी मंगेतर रीना राय के साथ दिल्ली से पंजाब जा रहे थे। रात करीब 9.30PM पर अचानक ट्रक से उनकी स्कॉर्पियो जा भिड़ी और हादसे में उनकी मौत हो गई। शव को टोल की एंबुलेंस से खरखौदा के अस्पताल पहुँचाया गया।

इस सड़क हादसे की कुछ वीडियो भी सामने आई हैं

Dear @tehseenp I think stationary truck can’t be blamed here https://t.co/BUI7blphCr pic.twitter.com/MvhbM1rtPk

— Alok Bhatt (@alok_bhatt) February 15, 2022

दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने पिछले साल फरवरी माह में गणतंत्र दिवस पर किसानों द्वारा एक ट्रैक्टर रैली के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। प्रदर्शनकारियों का सैलाब लाल किले में घुसने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के बाद हिंसक हो गया था। किसान तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे, जिन्हें केंद्र सरकार ने नवंबर, 2021 में वापस ले लिया था।

पंजाबी अभिनेता को अप्रैल के अंत में दूसरी बार जमानत पर रिहा किया गया, दिल्ली की एक अदालत ने यह स्पष्ट कर दिया कि जब भी पुलिस ने उन्हें बुलाया, उन्हें पूछताछ के लिए पेश होना होगा। सिद्धू पर लाल किले की हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता होने का आरोप लगाया गया था।

अपनी टिप्पणी जोड़ें

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
दी लाटा न्यूज

दी लाटा का एकमात्र उद्देश्य समाचार, विश्लेषण एवं संस्मरणों के माध्यम से भारत की बात कहना है।

Advertisement
ताज़ा समाचार

अग्निपथ योजना: टूर ऑफ ड्यूटी का सही अर्थों में विरोध क्यों?

19/06/2022

हरीश रावत के उत्तराखंडियत में छुपे इस्लामियत की पोल खोल

27/05/2022

देहरादून में कबाड़ी मोहम्मद रियासत बेच रहा था गौमांस हिंदू संगठनों में आक्रोश

21/04/2022

300 करोड़ की संपति वाले गौमांस-तस्कर अकबर और सलमान पुलिस मुठभेड़ में ढेर

21/04/2022
Load More
Advertisement
Facebook Twitter Instagram YouTube
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • डीएमसीए
© 2023 दी लाटा न्यूज - सर्वाधिकार सुरक्षित।

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.