दी लाटा
  • होम पेज
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • विचार
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • रक्षा
  • संस्कृति
  • मीडिया
  • वीडियो
  • खेल
  • विविध
  • नवीनतम समाचार
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
दी लाटा
Support Us
  • होम पेज
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • विचार
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • अधिक
    • रक्षा
    • संस्कृति
    • मीडिया
    • वीडियो
    • खेल
    • विविध
    • नवीनतम समाचार
दी लाटा
अपराध राष्ट्रीय

बजरंग दल कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या, कॉन्ग्रेस नेता ने दी थी काटने की धमकी

बुर्का प्रकरण के बीच एक कॉन्ग्रेस नेता मुकर्रम खान का वीडियो भी सामने आया था जिसमें वह कह रहे थे कि 'जो भी हमारे बच्चों को हिजाब पहनने से रोक रहे हैं, उनके टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएँगे।'
दी लाटा न्यूजBy दी लाटा न्यूज21/02/2022
Facebook WhatsApp Twitter Telegram Email Pinterest LinkedIn
हर्षा-बजरंग दल
शिवमोगा में बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की हत्या

कर्नाटक में हिजाब और बुर्के के विवाद में अब बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की हत्या का मामला भी जुड़ गया है। यह घटना रविवार (01 फरवरी, 2022) रात करीब 9 बजे की है। 26 वर्षीय बजरंग दल कार्यकर्ता की पहचान हर्षा के रूप में हुई है। हमला चाकू से किया गया था और बजरंग दल के कार्यकर्ता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

शिवमोग्गा में कल रात करीब नौ बजे 26 वर्षीय बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की कथित तौर पर हत्या कर दी गई जिसके बाद शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है: कर्नाटक

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2022

बताया जा रहा है कि हर्षा ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर हिजाब और बुर्के के खिलाफ पोस्ट लिखी थी और साथ ही उन्होंने भगवा शॉल का समर्थन किया था। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया है, जिसके चलते पुलिस और भी ज्यादा सक्रिय हो गई है। शिवमोगा में धारा 144 भी लागू कर दी गई है।

राज्य के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि सावधानी के तौर पर शहर की सीमा में स्कूल और कॉलेज दो दिनों तक बंद रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि 4-5 लोगों ने हर्षा की चाकू मार कर हत्या की, लेकिन अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है कि हर्षा की हत्या के पीछे कौन सा संगठन हो सकता है।

बता दें कि शिक्षण संस्थानों के अंदर मुस्लिम लड़कियों के हिजाब-बुर्का पहनने पर प्रतिबंध को लेकर उठे विवाद के बाद से दक्षिणी राज्य पिछले कुछ दिनों से विवाद में है। राज्य भर में कई जगहों पर मुस्लिम संगठनों ने बुर्के के समर्थन में हिंसक विरोध भी किए।

इन्हीं कट्टरपंथियों के विरोध में कई हिंदू संगठन कर्नाटक के स्कूल-कॉलेजों में बुर्के का विरोध कर रहे हैं। ये कार्यकर्ता हिजाब के विरोध में भगवा शॉल पहनकर अपना विरोध जता रहे हैं।

बता दें कि कोर्ट ने भी अपनी सुनवाई में मजहबी कपड़ों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था। कोर्ट का कहना था कि फैसला आने तक हिजाब या भगवा शॉल पर रोक रहेगी। इसके अलावा कर्नाटक अल्पसंख्यक आयोग ने भी इसी तरह का आदेश जारी किया है।

ताजा जानकारी के अनुसार, हर्षा की हत्या के मामले ने सोमवार को 2 आरोपितों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। सरकार का कहना है कि हत्या हिजाब विवाद में नहीं हुई है।

इस घटना के बाद मृतक के समर्थक सड़कों पर उतर आए और जमकर हंगामा किया। एहतियातन पुलिस ने शहर में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

कॉन्ग्रेस नेता मुकर्रम खान ने दी थी काटने की चेतावनी

बुर्का प्रकरण के बीच एक कॉन्ग्रेस नेता मुकर्रम खान का वीडियो भी सामने आया था जिसमें वह कह रहे थे कि ‘जो भी हमारे बच्चों को हिजाब पहनने से रोक रहे हैं, उनके टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएँगे।’

Karnataka | Police have registered an FIR under sections 153 (A), 298, 295 of IPC against Congress leader Mukarram Khan (in pic) in Kalaburgi for his 'cutting into pieces' remark "reported on February 8, which affected another religion & communal harmony"#HijabRow pic.twitter.com/heBPTyNM3J

— ANI (@ANI) February 18, 2022

मुकर्रम खान कलबुर्गी जिले के सेदम से पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं। इस बयान को लेकर कॉन्ग्रेस नेता पर केस दर्ज किया गया है।

वीडियो में मुकर्रम खान यह भी कह रहे थे कि भगवा कपड़े पहन कर लोग हिजाब हटाने को बोल रहे हैं, हिजाब पर रोक लगा रहे हैं।

अपनी टिप्पणी जोड़ें

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
दी लाटा न्यूज

दी लाटा का एकमात्र उद्देश्य समाचार, विश्लेषण एवं संस्मरणों के माध्यम से भारत की बात कहना है।

Advertisement
ताज़ा समाचार

अग्निपथ योजना: टूर ऑफ ड्यूटी का सही अर्थों में विरोध क्यों?

19/06/2022

हरीश रावत के उत्तराखंडियत में छुपे इस्लामियत की पोल खोल

27/05/2022

देहरादून में कबाड़ी मोहम्मद रियासत बेच रहा था गौमांस हिंदू संगठनों में आक्रोश

21/04/2022

300 करोड़ की संपति वाले गौमांस-तस्कर अकबर और सलमान पुलिस मुठभेड़ में ढेर

21/04/2022
Load More
Advertisement
Facebook Twitter Instagram YouTube
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • डीएमसीए
© 2023 दी लाटा न्यूज - सर्वाधिकार सुरक्षित।

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.