दी लाटा
  • होम पेज
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • विचार
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • रक्षा
  • संस्कृति
  • मीडिया
  • वीडियो
  • खेल
  • विविध
  • नवीनतम समाचार
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
दी लाटा
Support Us
  • होम पेज
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • विचार
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • अधिक
    • रक्षा
    • संस्कृति
    • मीडिया
    • वीडियो
    • खेल
    • विविध
    • नवीनतम समाचार
दी लाटा
उत्तराखंड राजनीति

धामी 2.0: शपथ ग्रहण के बाद माँ गंगा का आशीर्वाद लेने हरिद्वार पहुँचे CM धामी

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे।
दी लाटा न्यूजBy दी लाटा न्यूज23/03/2022
Facebook WhatsApp Twitter Telegram Email Pinterest LinkedIn
धामी
हर की पैड़ी पहुँचे सीएम धामी

पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार (23 मार्च, 2022) को उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सीएम धामी को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रिटायर्ड) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ 8 मंत्रियों ने भी शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे। राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुँचे, जहाँ वो हर की पौड़ी में गंगा पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

"हर-हर गंगे, जय माँ गंगे"

आज हर की पैड़ी, हरिद्वार में माँ गंगा की पूजा-अर्चना करते हुए समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
माँ गंगा की अविरल धारा बिना रुके जीवन में अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए सदैव प्रेरित करती है।@narendramodi @JPNadda @AmitShah pic.twitter.com/fj1wsKLGMQ

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 23, 2022

शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के साथ ही यह चर्चा भी शुरू हो गई कि कोटद्वार से विधायक ऋतु खंडूड़ी (Ritu Khanduri) को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी ऋतु खंडूड़ी पहली महिला होंगी, जो उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष बनेंगी। हालाँकि, खंडूड़ी ने बुधवार दोपहर के कार्यक्रम में शपथ ग्रहण नहीं की।

मुख्यमंत्री धामी के साथ इन आठ विधायकों ने शपथ ली

  • सतपाल महाराज (चौबट्टाखाल विधायक)
  • मचंद अग्रवाल (ऋषिकेश विधायक)
  • गणेश जोशी (मसूरी विधायक)
  • धन सिंह रावत (श्रीनगर विधायक)
  • सुबोध उनियाल (नरेंद्रनगर विधायक)
  • रेखा आर्य (सोमेश्वर विधायक)
  • चंदन राम दास (बागेश्वर विधायक)
  • सौरभ बहुगुणा (सितारगंज विधायक)

बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में जगह ना मिलने से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैबिनेट मंत्री रह चुके प्रदेश अध्यक्ष रह चुके 5 बार के विधायक बिशन सिंह चुफाल नाराज हैं।

इसकी एक प्रमुख वजह यह भी बताई जा रही है कि अधिक उम्र होने की वजह से उन्हें कैबिनेट में स्थान नहीं दिया गया। उनके करीबियों का कहना है कि वो कैबिनेट में पद मिलने की उम्मीद में थे लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा।

वहीं, पिछली भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके सतपाल महाराज और धन सिंह रावत ने भी आज शपथ ग्रहण की। इसके अलावा कुछ नए चेहरों के साथ ही युवा चेहरे के तौर पर सौरभ बहुगुणा ने भी शपथ ली।

धामी कैबिनेट में जिन चेहरों का शामिल किया गया है, उनमें बागेश्वर से लगातार 4 बार विधायक बनने वाले अनुसूचित जाति के नेता चंदन राम दास भी शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर थे। उन्हें कैबिनेट में कौन सा विभाग मिलेगा, इसे लेकर अटकलें शुरू हो रही हैं।

अपनी टिप्पणी जोड़ें

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
दी लाटा न्यूज

दी लाटा का एकमात्र उद्देश्य समाचार, विश्लेषण एवं संस्मरणों के माध्यम से भारत की बात कहना है।

Advertisement
ताज़ा समाचार

अग्निपथ योजना: टूर ऑफ ड्यूटी का सही अर्थों में विरोध क्यों?

19/06/2022

हरीश रावत के उत्तराखंडियत में छुपे इस्लामियत की पोल खोल

27/05/2022

देहरादून में कबाड़ी मोहम्मद रियासत बेच रहा था गौमांस हिंदू संगठनों में आक्रोश

21/04/2022

300 करोड़ की संपति वाले गौमांस-तस्कर अकबर और सलमान पुलिस मुठभेड़ में ढेर

21/04/2022
Load More
Advertisement
Facebook Twitter Instagram YouTube
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • डीएमसीए
© 2023 दी लाटा न्यूज - सर्वाधिकार सुरक्षित।

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.