दी लाटा
  • होम पेज
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • विचार
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • रक्षा
  • संस्कृति
  • मीडिया
  • वीडियो
  • खेल
  • विविध
  • नवीनतम समाचार
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
दी लाटा
Support Us
  • होम पेज
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • विचार
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • अधिक
    • रक्षा
    • संस्कृति
    • मीडिया
    • वीडियो
    • खेल
    • विविध
    • नवीनतम समाचार
दी लाटा
उत्तराखंड राजनीति

चुनावी वादे पूरे करने में जुटे CM धामी: वृद्धावस्‍था पेंशन में बढ़ोत्तरी, पलायन रोकेंगे ‘हिम प्रहरी’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबसे ज्यादा 23 विभाग अपने पास रखे हैं। वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को 8 विभाग मिले हैं।
दी लाटा न्यूजBy दी लाटा न्यूज30/03/2022
Facebook WhatsApp Twitter Telegram Email Pinterest LinkedIn
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
चुनावी वादे पूरे करने में जुटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने अपने मंत्रियों को विभाग सौंप दिए हैं। इसके साथ ही धामी सरकार प्रदेश की प्रमुख चिंताओं के निवारण के लिए भी आवश्यक फैसले लेती नजर आ रही है, जिनमें से एक प्रमुख मुद्दा पलायन का भी है।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के अभिभाषण से मंगलवार को प्रदेश की 5वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू हुआ। राज्यपाल ने अभिभाषण में 5 साल की उपलब्धियों के साथ ही राज्य के विकास के लिए सरकार के संकल्प भी गिनाए। उन्होंने कहा कि सरकार दीर्घकालीन राष्ट्रीय हित को देखते हुए ‘हिम प्रहरी’ योजना शुरू करेगी।

हिम प्रहरी योजना के बारे में मुख्यमंत्री धामी ने बताया,

“हमने अपने संकल्प में दिया है कि हम हिम प्रहरी योजना लेकर आएँगे। सीमांत क्षेत्रों में पलायन तेजी से हो रहा है, वहाँ के लोग उन्हीं क्षेत्रों में रहें। हमारे पूर्व सैनिक और जो लोग अर्द्धसैनिक बलों में हैं उन्हें हम प्राथमिकता के आधार पर इस योजना में समाहित करेंगे।”

As promised in our manifesto, we'll bring 'Him Prahari' scheme which will focus on areas where migration occurs at a rapid phase so that people stay put, & not move out. We will also priortise settling ex-servicemen in areas bordering the state: Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami pic.twitter.com/LFrXCmXw1L

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 30, 2022

हिम प्रहरी योजना के माध्यम से प्रदेश के पूर्व फौजियों और युवाओं को अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती जिलों में बसने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री किसान प्रोत्साहन निधि शुरू की जाएगी।

राज्यपाल ने कहा कि ‘मिशन मायापुरी’ के तहत हरिद्वार को योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी और विश्व में अध्यात्मिक पर्यटन के लिए सबसे बड़े स्थल के रूप में विकसित करने को गुणवत्ता युक्त बुनियादी ढाँचे का निर्माण किया जाएगा।

अभिभाषण में बताया गया कि अखिल भारतीय बाजार विकसित करने के लिए उत्तराखंड आर्गेनिक ब्रांड बनाया जाएगा। चार धाम सर्किट में आने वाले सभी मंदिरों और गुरुद्वारों के ढाँचे और परिवहन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। गढ़वाल की चार धाम परियोजना की तर्ज पर कुमाऊं के प्राचीन मंदिरों को भव्य बनाने के लिए ‘मानसखंड मंदिर माला’ मिशन की शुरुआत की जाएगी। गौररतलब है कि ये सभी योजनाएँ भाजपा का चुनावी अजेंडा भी थे।

CM धामी के पास गृह समेत 23 मंत्रालय

वहीं, विभागों की अगर बात करें तो बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबसे ज्यादा 23 विभाग अपने पास रखे हैं। वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को 8 विभाग मिले हैं। कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल की बात करें तो उन्हें 5 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।

गृह विभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास ही रखा है। इसके अलावा मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं सर्तकता, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, नियोजन, राज्य संपत्ति, राजस्व, सूचना, पेयजल, औद्योगिक विकास खनन, औद्योगिक विकास, श्रम, सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, आयुष और आयुष शिक्षा, आबकारी, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन और नागरिक उड्डयन जैसे विभाग अपने पास रखे हैं।

CM धामी ने पेंशन में बढ़ोत्तरी कर निभाया चुनावी वादा

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने विधानसभा चुनाव से पहले वृद्धजनों के हित में किया अपना वादा निभाया है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

इसके तहत उत्तराखंड में वृद्धावस्‍था पेंशन योजना के अंतर्गत अब पति और पत्नी दोनों को लाभ मिल सकेगा। इतना ही नहीं अब 1200 रुपए मिलने वाली पेंशन 1400 रुपए प्रतिमाह मिलेगी।

अपनी टिप्पणी जोड़ें

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
दी लाटा न्यूज

दी लाटा का एकमात्र उद्देश्य समाचार, विश्लेषण एवं संस्मरणों के माध्यम से भारत की बात कहना है।

Advertisement
ताज़ा समाचार

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दी गई Sidhu Moose Wala को श्रद्धांजलि

03/07/2022

अग्निपथ योजना: टूर ऑफ ड्यूटी का सही अर्थों में विरोध क्यों?

19/06/2022

हरीश रावत के उत्तराखंडियत में छुपे इस्लामियत की पोल खोल

27/05/2022

देहरादून में कबाड़ी मोहम्मद रियासत बेच रहा था गौमांस हिंदू संगठनों में आक्रोश

21/04/2022
Load More
Advertisement
Facebook Twitter Instagram YouTube
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • डीएमसीए
© 2022 दी लाटा न्यूज - सर्वाधिकार सुरक्षित।

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.