दी लाटा
  • होम पेज
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • विचार
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • रक्षा
  • संस्कृति
  • मीडिया
  • वीडियो
  • खेल
  • विविध
  • नवीनतम समाचार
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
दी लाटा
Support Us
  • होम पेज
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • विचार
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • अधिक
    • रक्षा
    • संस्कृति
    • मीडिया
    • वीडियो
    • खेल
    • विविध
    • नवीनतम समाचार
दी लाटा
राजनीति राष्ट्रीय

अहमदाबाद बम ब्लास्ट के आतंकी मो. सैफ के अब्बा हैं SP नेता: BJP का अखिलेश पर हमला

वर्ष 2013 में सरकार बनते ही अखिलेश ने आतंकवादियों को छोड़ा था, जिस पर कोर्ट ने संज्ञान लिया था।
दी लाटा न्यूजBy दी लाटा न्यूज19/02/2022
Facebook WhatsApp Twitter Telegram Email Pinterest LinkedIn
अनुराग ठाकुर-अखिलेश यादव
अनुराग ठाकुर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला

भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक तस्वीर दिखाई, जिसमें अहमदाबाद सीरियल बम ब्लास्ट में एक दोषी के पिता को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ देखा जा सकता है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि समाजवादी पार्टी का अहमदाबाद विस्फोटों से ‘कनेक्शन’ है। सीरियल बम ब्लास्ट में आरोपित एक आतंकी मोहम्मद सैफ के पिता को BJP ने समाजवादी पार्टी नेता बताया है।

आतंकवाद के ख़िलाफ़ भाजपा का रुख़ जीरो टॉलरेंस का रहा है, मगर सपा का भरोसा आतंकवाद को संरक्षण देने में रहा है।

अहमदाबाद बम धमाकों के तार सपा नेताओं से जुड़े हैं।

आख़िर कोर्ट का फ़ैसला आने के बाद सपा नेताओं ने चुप्पी की चादर क्यों ओढ़ रखी है? pic.twitter.com/pge3gs3e2h

— Anurag Thakur (@ianuragthakur) February 19, 2022

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2022 के लिए तीसरे चरण का मतदान रविवार (20 फ़रवरी, 2022) को होनी है। इस से पूर्व यूपी के पीलीभीत पहुँचे सीएम योगी आदित्यानाथ (CM Yogi Adityanath) ने सपा नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा का हाथ आतंकवादियों के साथ है।

अहमदाबाद बंब धमाके में कोर्ट ने 38 आरोपियों को दोषी पाया और कुछ को फांसी की सज़ा सुनाई। इसमें से एक आतंकवादी का परिवार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ वोट मांगते हुए देखा गया है। नई हवा है, वही सपा है। यह फिर से साबित हुआ है कि सपा का हाथ आतंकवादियों के साथ: CM योगी आदित्यनाथ pic.twitter.com/cuJpwc3ecy

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2022

गौरतलब है हाल ही में अहमदाबाद सीरियल बम धमाके में एक अदालत ने 38 आरोपितों को दोषी पाया और कुछ को फाँसी की सज़ा सुनाई है। इसमें से एक आतंकवादी का परिवार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ वोट माँगते हुए देखा गया है।

इसके बाद भाजपा ने शनिवार को समाजवादी पार्टी को ‘अल्पसंख्यक तुष्टीकरण का मित्र’ और ‘असामाजिक’ करार दिया और आरोप लगाया कि 2008 के अहमदाबाद विस्फोटों में शामिल आतंकवादियों के साथ इसके संबंध हैं।

एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को अहमदाबाद सीरियल धमाकों में आतंकी समूह इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के 38 सदस्यों को मौत की सजा सुनाई। इन धमाकों में 56 लोग मारे गए और 200 से अधिक घायल हो गए थे। इस मामले में अदालत ने 11 अन्य आईएम के दोषियों को भी उम्रकैद की सजा सुनाई।

प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव से जवाब माँगते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा,

“भाजपा की आतंकवाद के प्रति हमेशा जीरो टॉलरेंस नीति रही है, जबकि सपा आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों के साथ खड़ी है। अहमदाबाद सीरियल धमाकों का उत्तर प्रदेश में सपा नेताओं से सीधा संबंध था। आतंकियों में शामिल मोहम्मद सैफ के पिता समाजवादी पार्टी नेता हैं।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लखनऊ और अयोध्या में जिसने बम हमले किए, उन्हें अखिलेश ने रिहा करवाया। वर्ष 2013 में सरकार बनते ही अखिलेश ने आतंकवादियों को छोड़ा था, जिस पर कोर्ट ने संज्ञान लिया था।

आज़मगढ़ को आतंकियों का गढ़ बनाने का काम जिन लोगों ने किया है क्या समाजवादी पार्टी उस पर चुप्पी तोड़ेगी?

क्या अहमदाबाद आतंकी हमले के मास्टरमाइंड के पिता मिस्टर समाजवादी पार्टी नेता को अखिलेश यादव ने बिरयानी खिलाने के लिए बुलाया था? pic.twitter.com/5z3EGtLkRL

— Anurag Thakur (@ianuragthakur) February 19, 2022
अपनी टिप्पणी जोड़ें

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
दी लाटा न्यूज

दी लाटा का एकमात्र उद्देश्य समाचार, विश्लेषण एवं संस्मरणों के माध्यम से भारत की बात कहना है।

Advertisement
ताज़ा समाचार

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दी गई Sidhu Moose Wala को श्रद्धांजलि

03/07/2022

अग्निपथ योजना: टूर ऑफ ड्यूटी का सही अर्थों में विरोध क्यों?

19/06/2022

हरीश रावत के उत्तराखंडियत में छुपे इस्लामियत की पोल खोल

27/05/2022

देहरादून में कबाड़ी मोहम्मद रियासत बेच रहा था गौमांस हिंदू संगठनों में आक्रोश

21/04/2022
Load More
Advertisement
Facebook Twitter Instagram YouTube
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • डीएमसीए
© 2022 दी लाटा न्यूज - सर्वाधिकार सुरक्षित।

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.