दी लाटा
  • होम पेज
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • विचार
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • रक्षा
  • संस्कृति
  • मीडिया
  • वीडियो
  • खेल
  • विविध
  • नवीनतम समाचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
दी लाटा
Support Us
  • होम पेज
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • विचार
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • अधिक
    • रक्षा
    • संस्कृति
    • मीडिया
    • वीडियो
    • खेल
    • विविध
    • नवीनतम समाचार
दी लाटा
मनोरंजन राजनीति

बिना वोट डाले घर लौटे निराश शायर मुनव्वर राणा, योगी के CM बनने पर छोड़ेंगे UP

वोट न दे पाने से निराश विवादित शायर मुनव्वर राणा ने कहा कि हमारी रुखसती सरकार ने पहले ही तय कर दी है।
दी लाटा न्यूजBy दी लाटा न्यूज23/02/2022
Facebook WhatsApp Twitter Telegram Email Pinterest LinkedIn
मुनव्वर राणा
विवादित शायर मुनव्वर राणा (फाइल फ़ोटो)

मशहूर किन्तु विवादित शायर मुनव्वर राणा के साथ उत्तर प्रदेश में मतदान के बीच एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। शायर मुनव्वर राणा (Munawwar Rana) ने दावा किया है कि उनका नाम इस बार वोटिंग लिस्ट में ही नहीं है।

बता दें कि आज मंगलवार (23 फरवरी, 2022) के दिन उत्तर प्रदेश चुनाव के चौथे चरण को लेकर लखनऊ समेत 9 जिलों में मतदान जारी है। इस बीच पता चला है कि मशहूर शायर मुनव्वर राणा वोट ही नहीं डाल पाएँगे। इसकी वजह ये बताई जा रही है कि उनका नाम वोटर लिस्ट से गायब है।

मतदान सूची में नाम ना होने की वजह से मुनव्वर राणा अपने घर ही बैठे रहे। एक समाचार चैनल से बातचीत में मुनव्वर राणा ने कहा, “योगी जी ने कहा है कि गर्मी निकाल दूँगा, इसलिए मैं गर्मी स्टोर कर रहा हूँ।”

घर के पास ही मतदान केंद्र होने के बावजूद मुनव्वर राणा वोट नहीं डाल पाए। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पर्ची माँगी तो पता लगा कि उनका नाम लिस्ट से गायब है। उन्होंने कहा कि जब हुकूमत खुद वोट देने का मौका नहीं दे रही है तो दुख किस बात का।

निराश शायर मुनव्वर राणा ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब उन्होंने वोट न दिया हो। उन्होंने इस बात पर अफसोस जताते हुए कहा, “मतदान के अख्तियार के भरोसे ही जिंदा थे, हमारी रुखसती सरकार ने पहले ही तय कर दी है।”

बता दें कि विवादित शायर मुनव्वर राणा ने हाल ही में कहा था कि अगर योगी आदित्यनाथ फिर से जीतकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाते हैं तो वह उत्तर प्रदेश ही छोड़ देंगे। उन्होंने कहा था कि अपनी मिट्टी को छोड़ना दुख की बात तो है, लेकिन जब चिड़िया का घोसला खतरे में होता है तो वह भी अपना आशियाना छोड़ देती है।

राणा ने इच्छा जाहिर की थी कि वो दिल्ली या फिर कोलकाता जा कर रहना शुरू कर देंगे। चुनाव के रुझान यही बता रहे हैं कि मुनव्वर राणा को अपना सामान बाँधना शुरू कर देना चाहिए।

अपनी टिप्पणी जोड़ें

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
दी लाटा न्यूज

दी लाटा का एकमात्र उद्देश्य समाचार, विश्लेषण एवं संस्मरणों के माध्यम से भारत की बात कहना है।

Advertisement
ताज़ा समाचार

अग्निपथ योजना: टूर ऑफ ड्यूटी का सही अर्थों में विरोध क्यों?

19/06/2022

हरीश रावत के उत्तराखंडियत में छुपे इस्लामियत की पोल खोल

27/05/2022

देहरादून में कबाड़ी मोहम्मद रियासत बेच रहा था गौमांस हिंदू संगठनों में आक्रोश

21/04/2022

300 करोड़ की संपति वाले गौमांस-तस्कर अकबर और सलमान पुलिस मुठभेड़ में ढेर

21/04/2022
Load More
Advertisement
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • डीएमसीए
© 2023 दी लाटा न्यूज - सर्वाधिकार सुरक्षित।

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.