दी लाटा
  • होम पेज
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • विचार
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • रक्षा
  • संस्कृति
  • मीडिया
  • वीडियो
  • खेल
  • विविध
  • नवीनतम समाचार
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
दी लाटा
Support Us
  • होम पेज
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • विचार
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • अधिक
    • रक्षा
    • संस्कृति
    • मीडिया
    • वीडियो
    • खेल
    • विविध
    • नवीनतम समाचार
दी लाटा
अपराध

नाबालिग के अश्लील वीडियो बनाकर रेप, गर्भपात: इमरान गिरफ्तार, अब्बा, भाई और दोस्तों की तलाश में पुलिस

पुलिस ने इमरान, उसके पिता असलम, भाई अकरम, इकबाल तथा दोस्त इरफान एवं उसकी ममेरी बहन नसरीन के साथ ही गर्भपात करने वाले डॉ शाकिर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।
दी लाटा न्यूजBy दी लाटा न्यूज03/03/2022
Facebook WhatsApp Twitter Telegram Email Pinterest LinkedIn
लव जिहाद
नाबालिग से दुष्कर्म (प्रतीकात्मक चित्र)

उत्तराखंड में एक लव-जिहाद का मामला सामने आया है। उधमसिंह नगर में केलाखेड़ा पुलिस ने एक नाबालिग से बलात्कार और फिर गर्भपात कराने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित इमरान को बृहस्पतिवार (03 मार्च, 2022) को कोर्ट में पेश किया।

पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इमरान, उसके पिता असलम, भाई अकरम, इकबाल तथा दोस्त इरफान एवं उसकी ममेरी बहन नसरीन के साथ ही गर्भपात करने वाले डॉ शाकिर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।

इमरान की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस अब गर्भपात कराने वाले डॉक्टर की गिरफ्तारी में जुट गई है। पिछले माह, 28 फरवरी को नाबालिग पीड़िता के पिता ने केलाखेड़ा पुलिस को तहरीर सौंपी थी।

उन्होंने बताया कि कि फ़िदानार का रहने वाला आरोपित इमरान उनकी नाबालिग बेटी को कुछ माह पहले ही बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान इमरान ने उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए थे।

पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि बलात्कार के बाद उनकी नाबालिग बेटी गर्भवती हो गई और आरोपित इमरान ने उसका गर्भपात करा दिया। गर्भपात के कुछ दिन बाद जब अचानक नाबालिग के पेट में दर्द होने लगा तो उसने अपने घरवालों को आपबीती बताई।

नाबालिग पीड़िता के पिता ने इसके बाद शिकायत दर्ज की और पुलिस ने इमरान के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की। पुलिस ने बृहस्पतिवार के दिन आरोपित इमरान को पुरकाजी स्वार बॉर्डर केलाखेड़ा से गिरफ्तार कर लिया, जिसे अदालत के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। एसओ भुवन जोशी ने बताया कि गर्भपात करने वाले डॉक्टर की तलाश जारी है।

अपनी टिप्पणी जोड़ें

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
दी लाटा न्यूज

दी लाटा का एकमात्र उद्देश्य समाचार, विश्लेषण एवं संस्मरणों के माध्यम से भारत की बात कहना है।

Advertisement
ताज़ा समाचार

अग्निपथ योजना: टूर ऑफ ड्यूटी का सही अर्थों में विरोध क्यों?

19/06/2022

हरीश रावत के उत्तराखंडियत में छुपे इस्लामियत की पोल खोल

27/05/2022

देहरादून में कबाड़ी मोहम्मद रियासत बेच रहा था गौमांस हिंदू संगठनों में आक्रोश

21/04/2022

300 करोड़ की संपति वाले गौमांस-तस्कर अकबर और सलमान पुलिस मुठभेड़ में ढेर

21/04/2022
Load More
Advertisement
Facebook Twitter Instagram YouTube
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • डीएमसीए
© 2023 दी लाटा न्यूज - सर्वाधिकार सुरक्षित।

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.