दी लाटा
  • होम पेज
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • विचार
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • रक्षा
  • संस्कृति
  • मीडिया
  • वीडियो
  • खेल
  • विविध
  • नवीनतम समाचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
दी लाटा
Support Us
  • होम पेज
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • विचार
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • अधिक
    • रक्षा
    • संस्कृति
    • मीडिया
    • वीडियो
    • खेल
    • विविध
    • नवीनतम समाचार
दी लाटा
उत्तराखंड मनोरंजन

इस गढ़वाली गाने के बदले लता मंगेशकर ने नहीं लिया था एक भी रुपया

इस गीत के बदले जब लता मंगेशकर को इसका भुगतान किया गया तो उन्होंने यह राशि छोटे बच्चों की एक सामाजिक संस्था के नाम कर दी।
दी लाटा न्यूजBy दी लाटा न्यूज06/02/2022
Facebook WhatsApp Twitter Telegram Email Pinterest LinkedIn
लता मंगेशकर
लता मंगेशकर ने इस एकमात्र गढ़वाली गीत के बदले फीस नहीं ली थी (फाइल फोटो/साभार: NDTV)

अपनी आवाज से लोगों के दिलों में एक विशेष जगह बनाने वाली प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का रविवार सुबह 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें पिछले महीने ही मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

लता मंगेशकर की बहन उषा मंगेशकर ने मीडिया में यह जानकारी दी। संगीत के क्षेत्र में बुलंदियाँ हासिल करने वाली लता मंगेशकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,

“मैं ये दुख शब्दों में बयान नहीं कर पा रहा हूँ। लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है, जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियाँ उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी।”

लता मंगेशकर ने गया था गढ़वाली फिल्म के लिए गाना

इस बात से कम ही लोग अवगत हैं कि लता मंगेशकर एक गढ़वाली फिल्म के लिए भी गाना गा चुकी हैं और इसके बदले में उन्होंने एक रुपया तक नहीं लिया। वर्ष 1990 में ‘रैबार’ नाम की एक गढ़वाली फिल्म के एक गीत के लिए लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी।

1990 में रिलीज़ हुई गढ़वाली फ़िल्म रैबार में #LataMangeshkar जी ने अपनी आवाज़ दी थी। देवी प्रसाद सेमवाल जी द्वारा लिखे गए इस गाने का शीर्षक “मन भरमेगी” था। लता जी का निधन कई पीढ़ियों की हानि है लेकिन आपकी आवाज़ गूंजती रहेगी। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दें 🙏🏻 pic.twitter.com/Kql2f7RUgj

— Pahadi Panda (@ashu_nauty) February 6, 2022

रैबार शब्द का हिंदी अर्थ ‘सन्देश’ होता है और इस फिल्म में पलायन के विषय को रखा गया था। लता मंगेशकर द्वारा गए गए इस एकमात्र गढ़वाली गीत के बोल थे “मन भरमेगे मेरू।” इस गीत के बोल देवी प्रसाद सेमवाल ने लिखे थे और इसे कुँवर सिंह रावत ने संगीत दिया।

रैबार फिल्म के इस गीत की रिकार्डिंग अक्टूबर, 1988 में की गई थी। इस गीत के बदले जब लता मंगेशकर को इसका भुगतान किया गया तो उन्होंने यह राशि छोटे बच्चों की एक सामाजिक संस्था के नाम कर दी। बता दें कि गढ़वाली संगीत तथा कला के संपन्न इतिहास में महेंद्र कपूर भी अपनी आवाज दे चुके हैं।

इस गीत को आप इस यूट्यूब लिंक पर भी देख सकते हैं

अपनी टिप्पणी जोड़ें

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
दी लाटा न्यूज

दी लाटा का एकमात्र उद्देश्य समाचार, विश्लेषण एवं संस्मरणों के माध्यम से भारत की बात कहना है।

Advertisement
ताज़ा समाचार

अग्निपथ योजना: टूर ऑफ ड्यूटी का सही अर्थों में विरोध क्यों?

19/06/2022

हरीश रावत के उत्तराखंडियत में छुपे इस्लामियत की पोल खोल

27/05/2022

देहरादून में कबाड़ी मोहम्मद रियासत बेच रहा था गौमांस हिंदू संगठनों में आक्रोश

21/04/2022

300 करोड़ की संपति वाले गौमांस-तस्कर अकबर और सलमान पुलिस मुठभेड़ में ढेर

21/04/2022
Load More
Advertisement
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • डीएमसीए
© 2023 दी लाटा न्यूज - सर्वाधिकार सुरक्षित।

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.