दी लाटा
  • होम पेज
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • विचार
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • रक्षा
  • संस्कृति
  • मीडिया
  • वीडियो
  • खेल
  • विविध
  • नवीनतम समाचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
दी लाटा
Support Us
  • होम पेज
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • विचार
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • अधिक
    • रक्षा
    • संस्कृति
    • मीडिया
    • वीडियो
    • खेल
    • विविध
    • नवीनतम समाचार
दी लाटा
राजनीति

गुजरात: केजरीवाल के रोड शो से पूर्व AAP के सैकड़ों नेता BJP में शामिल, पैसे के बदले पद देने का लगाया आरोप

AAP के एक अन्य नेता ने कहा कि अगर सैकड़ों लोग AAP की नीतियों का विरोध कर रहे हैं तो इसका मतलब कुछ गड़बड़ है।
दी लाटा न्यूजBy दी लाटा न्यूज24/03/2022
Facebook WhatsApp Twitter Telegram Email Pinterest LinkedIn
गुजरात-केजरीवाल
गुजरात में रोड शो से पहले केजरीवाल को झटका

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भगवंत मान अहमदाबाद में एक रोड शो के लिए गुजरात दौरा करने वाले हैं। उनके दौरे से कुछ ही दिन पहले बुधवार (23 मार्च, 2022) को गाँधीनगर में पार्टी मुख्यालय में पदाधिकारियों सहित आम आदमी पार्टी के सैकड़ों सदस्य गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बड़ी संख्या में AAP के पदाधिकारी और गुजरात के 11 जिलों के पार्टी सदस्य बुधवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए। हालाँकि, AAP के स्थानीय नेता इसे ‘झूठा’ कहकर खारिज करने की कोशिश कर रहे हैं।

उनका कहना है कि AAP के कुछ निलंबित सदस्यों को छोड़कर, भाजपा में शामिल होने वाले अन्य लोग कभी भी अरविंद केजरीवाल की पार्टी से जुड़े ही नहीं थे। बता दें कि केजरीवाल और भगवंत मान 2 अप्रैल को अहमदाबाद में रोड शो कर सकते हैं।

भाजपा ने कहा कि गुजरात इकाई के प्रमुख सीआर पाटिल की मौजूदगी में राज्य भाजपा मुख्यालय ‘कमलम’ में आयोजित एक समारोह में सैकड़ों लोगों ने ‘आप’ की टोपी उतार दी और भगवा पहन ली। पाटिल ने उनमें से कई का भगवा स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया।

भाजपा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बड़ी संख्या में AAP के पदाधिकारी और गुजरात के 11 जिलों के पार्टी सदस्य बुधवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के वरिष्ठ नेता रजनी पटेल ने कहा,

“इन लोगों ने देखा है कि हमारे प्रधानमंत्री देश के विकास और सुरक्षा और आम आदमी के उत्थान के लिए कैसे काम कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी में शामिल होने के लिए भाजपा से संपर्क किया और आज उन्हें शामिल किया गया।”

AAP के एक अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष, जो बुधवार को भाजपा में शामिल हो गया, ने कहा कि AAP ने उन्हें निलंबित नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP एक भ्रष्टाचारी पार्टी है और इस पार्टी में पद सिर्फ उसे ही दिए जाते हैं जो पैसे देते हैं। उन्होंने कहा कि AAP की इस बात से वो नाराज थे और यही कारण है कि उन्होंने औपचारिक रूप से AAP छोड़ने का फैसला किया।

AAP के एक अन्य नेता ने कहा कि अगर सैकड़ों लोग AAP की नीतियों का विरोध कर रहे हैं तो इसका मतलब कुछ गड़बड़ है। ‘आप’ के एक पदाधिकारी ने दावा किया कि जो लोग बुधवार को भाजपा में शामिल हुए, वे भाजपा के ही सदस्य थे, जिन्हें भाजपा के समारोह में झूठे तरीके से ‘आप’ का बताया गया।

अपनी टिप्पणी जोड़ें

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
दी लाटा न्यूज

दी लाटा का एकमात्र उद्देश्य समाचार, विश्लेषण एवं संस्मरणों के माध्यम से भारत की बात कहना है।

Advertisement
ताज़ा समाचार

अग्निपथ योजना: टूर ऑफ ड्यूटी का सही अर्थों में विरोध क्यों?

19/06/2022

हरीश रावत के उत्तराखंडियत में छुपे इस्लामियत की पोल खोल

27/05/2022

देहरादून में कबाड़ी मोहम्मद रियासत बेच रहा था गौमांस हिंदू संगठनों में आक्रोश

21/04/2022

300 करोड़ की संपति वाले गौमांस-तस्कर अकबर और सलमान पुलिस मुठभेड़ में ढेर

21/04/2022
Load More
Advertisement
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • डीएमसीए
© 2023 दी लाटा न्यूज - सर्वाधिकार सुरक्षित।

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.