दी लाटा
  • होम पेज
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • विचार
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • रक्षा
  • संस्कृति
  • मीडिया
  • वीडियो
  • खेल
  • विविध
  • नवीनतम समाचार
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
दी लाटा
Support Us
  • होम पेज
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • विचार
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • अधिक
    • रक्षा
    • संस्कृति
    • मीडिया
    • वीडियो
    • खेल
    • विविध
    • नवीनतम समाचार
दी लाटा
उत्तर प्रदेश

UP: मदरसों में दुआ से पहले गाना होगा राष्ट्रगान, दीनी तालीम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ CM योगी ने लिए सख्त फैसले

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदरसों में पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कुछ सख्त एक्शन लेने का फैसला किया है।
दी लाटा न्यूजBy दी लाटा न्यूज25/03/2022
Facebook WhatsApp Twitter Telegram Email Pinterest LinkedIn
योगी आदित्यनाथ
यूपी के मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले मदरसा शिक्षा में सुधार को लेकर बोर्ड की एक बैठक की गई। इसमें कई बड़े प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया। इनमें यह निर्णय भी शामिल है कि मदरसों में अब दुआ के साथ राष्ट्रगान भी अनिवार्य होगा, जिसे बच्चे और शिक्षक साथ मिलकर गाएँगे।

नए सत्र से राष्ट्रगान बजने के बाद ही उत्तर प्रदेश के सभी मदरसों में कक्षाएँ शुरू करनी होंगी। यह फैसला ‘उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन’ द्वारा लिया गया। गत बृहस्पतिवार परिषद की एक बैठक में मदरसा शिक्षा के सुधार को लेकर चर्चा हुई, जिस दौरान कई बड़े प्रस्ताव पर मुहर लगी।

जानकारी के मुताबिक, अब मदरसों में टीचर्स का रिक्रूटमेंट टीईटी की तर्ज पर होगा। नियुक्तियाँ MTET के जरिए की जाएँगी। और अगर मदरसों में छात्रों की संख्या कम होती है तो बाकी मदरसों में शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदरसों में पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कुछ सख्त एक्शन लेने का फैसला किया है। यूपी मदरसा शिक्षा परिषद ने भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएँगे।

नए सत्र में छात्रों के ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा के साथ ही शिक्षकों की उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम भी लगाया जाएगा। बोर्ड 6 विषयों की परीक्षा भी आयोजित करेगा जो 14 मई से 27 मई के बीच होगी।

बता दें कि योगी आदित्यनाथ 25 मार्च यानी आज एकबार फिर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 35 साल बाद किसी पार्टी को लगातार दूसरी बार बहुमत मिला है। सीएम योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम 4 बजे होगा।

अपनी टिप्पणी जोड़ें

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
दी लाटा न्यूज

दी लाटा का एकमात्र उद्देश्य समाचार, विश्लेषण एवं संस्मरणों के माध्यम से भारत की बात कहना है।

Advertisement
ताज़ा समाचार

अग्निपथ योजना: टूर ऑफ ड्यूटी का सही अर्थों में विरोध क्यों?

19/06/2022

हरीश रावत के उत्तराखंडियत में छुपे इस्लामियत की पोल खोल

27/05/2022

देहरादून में कबाड़ी मोहम्मद रियासत बेच रहा था गौमांस हिंदू संगठनों में आक्रोश

21/04/2022

300 करोड़ की संपति वाले गौमांस-तस्कर अकबर और सलमान पुलिस मुठभेड़ में ढेर

21/04/2022
Load More
Advertisement
Facebook Twitter Instagram YouTube
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • डीएमसीए
© 2023 दी लाटा न्यूज - सर्वाधिकार सुरक्षित।

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.