दी लाटा
  • होम पेज
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • विचार
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • रक्षा
  • संस्कृति
  • मीडिया
  • वीडियो
  • खेल
  • विविध
  • नवीनतम समाचार
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
दी लाटा
Support Us
  • होम पेज
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • विचार
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • अधिक
    • रक्षा
    • संस्कृति
    • मीडिया
    • वीडियो
    • खेल
    • विविध
    • नवीनतम समाचार
दी लाटा
विविध

मुआवजा माँग रहे अन्नदाताओं पर AAP सरकार का रात के अँधेरे में लाठीचार्ज, 7 घायल

लाठीचार्ज में दो दर्जन के करीब किसान घायल हो गए व आधा दर्जन से अधिक किसान अस्पताल में दाखिल हैं।
दी लाटा न्यूजBy दी लाटा न्यूज29/03/2022
Facebook WhatsApp Twitter Telegram Email Pinterest LinkedIn
किसानों पर लाठीचार्ज
किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में नारेबाजी

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार में मुक्‍तसर जिले में किसानों पर आधी रात को पुलिस ने लाठियाँ बरसाईं, जिसमें 7 अन्नदाता घायल हो गए। गुलाबी सुंडी के कारण किसानों की नरमा (कपास) की फसल खराब हो गई। बताया जा रहा है कि किसानों के साथ मुआवजा बाँटने में भेदभाव किया गया, जिसे लेकर किसान लम्बे समय से विधानसभा क्षेत्र लंबी में प्रदर्शन कर रहे थे।

लाठीचार्ज की अगली सुबह भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां द्वारा गुलाबी सुंडी के हमले से खराब हुई फसल के मुआवजे की माँग करने वाले किसानों पर लाठीचार्ज करने की सख्त शब्दों में निदा करते हुए जिला प्रबंधकीय परिसर में धरना देकर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मुआवजे की माँग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) की अगुआई में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सोमवार शाम को लंबी के नायब तहसीलदार अरजिंदर सिंह सहित अन्य कर्मचारियों को उनके कार्यालय में बंधक बना लिया।

इसके बाद किसानों को खदेड़़ने के लिए रात 12 बजे के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें किसान हरपाल सिंह किल्लेयांवाली, निशान सिंह कक्खांवाली, जगदीप सिंह खुड्डियां, दविंदर सिंह मानांवाला, एमपी सिंह भुल्लरवाला, गुरलाभ सिंह कक्खांवाली, काला सिंह खुन्नण खुर्द आदि घायल हो गए। लाठीचार्ज के बाद नायब तहसीलदार सहित सभी बंधक कर्मचारियों को छुड़ाया गया।

लाठीचार्ज में दो दर्जन के करीब किसान घायल हो गए व आधा दर्जन से अधिक किसान अस्पताल में दाखिल हैं। नेताओं ने कहा कि सरकार घायलों का मुफ्त इलाज कर बनता मुआवजा दे व लाठीचार्ज करने का आदेश देने वाले अधिकारी पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि माँगें न मानी गई तो संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा।

किसानों का आरोप है कि गुलाबी सुंडी से खराब हुई नरमा फसल का मुआवजा बाँटने में मुक्तसर जिले की अनदेखी की गई। मुक्तसर जिले में नरमा की खेती अधिकतर लंबी ब्लॉक में ही होती है।

गिरदावरी में लंबी ब्लाॅक के केवल 6 गाँवों को ही शामिल किया गया है और उन्हें भी अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया। इसके अलावा, अन्य करीब 30 गाँवों को शामिल ही नहीं किया गया। भाकियू की अगुआई में किसान तहसील कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

उधर, किसानों की ओर से बंधक बनाए जाने पर देर रात को ही पटवारियों ने बाहर आने के बाद वहीं पर राष्‍ट्री्य राजमार्ग पर धरने पर बैठ गए।

अपनी टिप्पणी जोड़ें

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
दी लाटा न्यूज

दी लाटा का एकमात्र उद्देश्य समाचार, विश्लेषण एवं संस्मरणों के माध्यम से भारत की बात कहना है।

Advertisement
ताज़ा समाचार

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दी गई Sidhu Moose Wala को श्रद्धांजलि

03/07/2022

अग्निपथ योजना: टूर ऑफ ड्यूटी का सही अर्थों में विरोध क्यों?

19/06/2022

हरीश रावत के उत्तराखंडियत में छुपे इस्लामियत की पोल खोल

27/05/2022

देहरादून में कबाड़ी मोहम्मद रियासत बेच रहा था गौमांस हिंदू संगठनों में आक्रोश

21/04/2022
Load More
Advertisement
Facebook Twitter Instagram YouTube
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • डीएमसीए
© 2022 दी लाटा न्यूज - सर्वाधिकार सुरक्षित।

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.