दी लाटा
  • होम पेज
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • विचार
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • रक्षा
  • संस्कृति
  • मीडिया
  • वीडियो
  • खेल
  • विविध
  • नवीनतम समाचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
दी लाटा
Support Us
  • होम पेज
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • विचार
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • अधिक
    • रक्षा
    • संस्कृति
    • मीडिया
    • वीडियो
    • खेल
    • विविध
    • नवीनतम समाचार
दी लाटा
राजनीति राष्ट्रीय

गाँधी परिवार को चाहिए उनकी ताल पर नाचने वाला कमजोर CM: नवजोत सिंह सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू ने कॉन्ग्रेस के शीर्ष नेतृत्‍व पर निशाना साधने के साथ-साथ मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी को कमजोर मुख्‍यमंत्री भी बता दिया है।
दी लाटा न्यूजBy दी लाटा न्यूज04/02/2022
Facebook WhatsApp Twitter Telegram Email Pinterest LinkedIn

कॉन्ग्रेस नेता और ‘मिसगाइडेड मिसाइल’ नाम से मशहूर नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर अपनी पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोला है। पंजाब कॉन्ग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने गाँधी परिवार का नाम लिए बिना कहा कि शीर्ष पर बैठे लोग कमजोर मुख्‍यमंत्री चाहते हैं जो उनकी ताल पर नाच सके।

नवजोत सिंह सिद्धू ने कॉन्ग्रेस के शीर्ष नेतृत्‍व पर निशाना साधने के साथ-साथ मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी को कमजोर मुख्‍यमंत्री भी बता दिया है। सिद्धू के इस बयान पर पंजाब कॉन्ग्रेस में राजनीतिक घमासान मच गया है।

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू लंबे समय से मुख्यमंत्री पद चाह रहे हैं। गत वर्ष सितंबर माह में जब पार्टी ने अमरिंदर सिंह को बर्खास्त कर दिया था, तब उन्होंने अपने इस सपने को लगभग पूरा कर लिया था, लेकिन तभी पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बना दिया।

माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद अपने समर्थकों के बीच पहुँचे नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, “अगर नया पंजाब बनाना है तो यह मुख्यमंत्री के हाथ में है। इस बार आपको मुख्यमंत्री चुनना है। शीर्ष पर बैठे लोग एक कमजोर मुख्यमंत्री चाहते हैं जो उनकी ताल पर नाच सके। क्या आप ऐसा सीएम चाहते हैं?”

पंजाब में शुरू से ही कॉन्ग्रेस में मुख्‍यमंत्री चेहरे को लेकर घमासान मचा हुआ है। राहुल गाँधी कह चुके हैं राज्य में मुख्‍यमंत्री का चेहरा दिया जाएगा। इसके लिए पार्टी सर्वे भी करा रही है और कार्यकर्ताओं से राय भी ले रही है।

बताया जा रहा है कि पंजाब में मुख्‍यमंत्री चेहरे के लिए चन्‍नी शीर्ष पर हैं। एक दिन पहले ही पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी कह चुके हैं कि चन्‍नी को चार महीने का ही समय मिला। उन्हें और समय मिलना चाहिए।

नवजोत सिंह सिद्धू खुद को शुरू से ही मुख्‍यमंत्री के चेहरे के रूप में प्रस्तुत करते रहे हैं, लेकिन अब उन्हें भी लगने लगा है कि पार्टी उनके नाम पर राजी नहीं है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम पद से हटने के बाद विधायकों ने भी सिद्धू को नापसंद कर दिया था।

अपनी टिप्पणी जोड़ें

Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
दी लाटा न्यूज

दी लाटा का एकमात्र उद्देश्य समाचार, विश्लेषण एवं संस्मरणों के माध्यम से भारत की बात कहना है।

Advertisement
ताज़ा समाचार

अग्निपथ योजना: टूर ऑफ ड्यूटी का सही अर्थों में विरोध क्यों?

19/06/2022

हरीश रावत के उत्तराखंडियत में छुपे इस्लामियत की पोल खोल

27/05/2022

देहरादून में कबाड़ी मोहम्मद रियासत बेच रहा था गौमांस हिंदू संगठनों में आक्रोश

21/04/2022

300 करोड़ की संपति वाले गौमांस-तस्कर अकबर और सलमान पुलिस मुठभेड़ में ढेर

21/04/2022
Load More
Advertisement
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • डीएमसीए
© 2023 दी लाटा न्यूज - सर्वाधिकार सुरक्षित।

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.